'कांग्रेस बुलबुले की तरह है, जल्द फूट जाएगी', मंत्री बेदी ने विपक्ष पर कसा तंज

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 Jun, 2025 02:24 PM

congress is like bubble it will burst soon  bedi took dig at opposition

हरियाणा के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि उनका विभाग सामाजिक न्याय के क्षेत्र में हर वर्ग को आगे लेकर बढ़ रहा है। जिसके चलते प्रदेश के विभिन्न वर्गो के 24 लाख लोगों को राज्य सरकार द्वारा पेंशन दी जा रही है।

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : हरियाणा के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि उनका विभाग सामाजिक न्याय के क्षेत्र में हर वर्ग को आगे लेकर बढ़ रहा है। जिसके चलते प्रदेश के विभिन्न वर्गो के 24 लाख लोगों को राज्य सरकार द्वारा पेंशन दी जा रही है। जिनमें सबसे अधिक बुजुर्गो को 3 हजार रूपये की पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को सम्मान भत्ते की शुरूआत मुख्यमंत्री जल्द ही एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर करेंगे।

मंत्री कृष्ण बेदी ने भिवानी में पहुंचकर एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ देने के लिए तत्पर है। आज 60 वर्ष की आयु पूरा होने से पहले बुजुर्गो के घर जाकर उनकी पेंशन बना रही है, जबकि इससे पूर्व के कांग्रेस कार्यकाल में बुजुर्गो को पेंशन के लिए धरने-प्रदर्शन करने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि उनके विभाग के माध्यम से जल्द ही लाडो लक्ष्मी योजना को व्यवहारिक रूप दिया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांगों का आरक्षण बढ़ाकर तीन से चार प्रतिशत भी किया गया है।

विदेशी पार्टियों के पक्ष में बोलते हैं राहुल गांधी- बेदी

इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे का कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होगा। क्योंकि कांग्रेस नेता विहीन, मुद्दा विहीन, कमजोर व लाचार पार्टी है। जो हरियाणा प्रदेश में 37 विधायक होने के बावजूद भी अब तक अपना नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी सैनिकों का सम्मान करने से पीछे हटने के साथ ही राष्टीय सुरक्षा के मुद्दों पर विदेशी पार्टियों के पक्ष में बोलते है। 

कांग्रेस बुलबुले की तरह है जल्द फूट जाएगी- बेदी

वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा 30 जून तक जिला अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बुलबुले की तरह है, जो जल्दी फूट जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात व हरियाणा में हारी है। ऐसे में कांग्रेस का व्यापक जनाधार अब नहीं बचा है। वही उन्होंने आर्थिक आधार पर नौकरी लगे युवाओं के मुद्दे पर पूछे एक सवाल पर कहा कि कोर्ट में कोई भी व्यक्ति जा सकता है, उस पर राज्य सरकार का कोई जोर नहीं चलता। हालांकि राज्य सरकार युवााओं को रोजगार देने के पक्ष में है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!