कांग्रेस ने एक गरीब किसान, साधारण कार्यकर्ता को दी टिकट : हुड्डा

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Oct, 2020 08:19 AM

congress gives ticket to a poor farmer ordinary worker hooda

पूर्व सी.एम. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी टिकट एक गरीब किसान और साधारण कार्यकत्र्ता को दी है। हुड्डा यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टिकट ...

गोहाना (अरोड़ा) : पूर्व सी.एम. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी टिकट एक गरीब किसान और साधारण कार्यकत्र्ता को दी है। हुड्डा यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टिकट को लेकर ऊहापोह की स्थिति खत्म होने में बहुत वक्त लग गया। प्रत्याशी की घोषणा को लेकर कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे द्वारा पहले नाम घोषित करने की प्रतीक्षा करते रहे। 

गुरुवार की आधी रात को भाजपा ने योगेश्वर दत्त को प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया। उसके बाद कांग्रेस ने सोनीपत जिला परिषद के पूर्व जिला पार्षद और रिंढ़ाणा गांव के कांग्रेस नेता इंदुराज नरवाल को उम्मीदवार बनाने का निर्णय कर लिया।वहीं प्रत्याशी के चयन में हुई देरी के बारे में कुमारी शैलजा ने कहा, भाजपा ने भी कल रात को ही अपना उम्मीदवार तय किया है। उन्होंने कहा कि सबसे डिस्कस करने के बाद ही पार्टी हाईकमान ने उम्मीदवार तय किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!