यमुना पुल बॉर्डर पर बन सकता है गंगा-यमुना का संगम स्थल, जानिए कैसे

Edited By Isha, Updated: 07 Feb, 2025 11:23 AM

confluence of ganga yamuna can be built on the yamuna bridge border

हिन्दुओं के सबसे बड़े उत्सव महाकुंभ के प्रति लोगों की बढ़ती आस्था से गंगा व यमुना के संगम स्थल प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ऐसा ही एक संगम स्थल यूपी के जिला शामली के गांव

पानीपत:  हिन्दुओं के सबसे बड़े उत्सव महाकुंभ के प्रति लोगों की बढ़ती आस्था से गंगा व यमुना के संगम स्थल प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ऐसा ही एक संगम स्थल यूपी के जिला शामली के गांव गंदेवड़ा में भी अस्तित्व में आया है। जहां पर अब अमावस्या, पूर्णिमा, गंगा दशहरे व कुंभ आदि पर्वों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।


गंदेवड़ा संगम से गंगा का पानी पानीपत में यमुना पुल तक लाकर पानीपत-यूपी बॉर्डर स्थित यमुना पुल के पास नया संगम स्थल बन सकता है। इससे बड़ी संख्या में हरियाणा, राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को स्नान करने के लिये प्रयागराज या हरिद्वार आदि अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यहां संगम स्थल बनाकर पयर्टन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

बता दें कि यूपी के प्रयागराज की तरह ही पश्चिमी यूपी के शामली जिला के (सहारनपुर की सीमा से सटे) गांव गंदेवड़ा में यमुना व गंगा दोनों पवित्र नदियों के पानी का संगम स्थल है। यमुना नदी का पानी पूर्वी यमुना नहर और गंगा का पानी गंग नहर के माध्यम से इसी गांव गंदेवड़ा में आकर मिलता है और यह गांव गंदेवड़ा तीर्थ संगम के नाम से प्रसिद्ध होता जा रहा है।

सिंचाई योजना के तहत रूड़की-देवबंद गंग नहर का निर्माण हुआ तो गंदेवड़ा में यमुना के पानी में गंगा का पानी आकर मिलने लगा। सन 2018-19 में लोकसभा सदस्य व पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने गंदेवड़ा में संगम घाट का निर्माण करवाया। पश्चिमी यूपी व हरियाणा के आसपास के जिलों में रहने वाले जो श्रद्धालु कुंभ के दौरान गंगा-यमुना संगम में स्नान करने प्रयागराज या फिर गंगा में स्नान करने के लिए हरिद्वार नहीं जा सकते, अब वे श्रद्धालु गंदेवड़ा संगम घाट पर स्नान कर रहे हैं।

पानीपत जिला के भी बहुत से श्रद्धालु विशेष अवसरों पर गंदेवड़ा संगम पर स्नान करने के लिये जाते हैं, लेकिन पानीपत के लोग भी अब गंदेवड़ा संगम से गंगा का पानी हरिद्वार हाईवे पर पानीपत-यूपी बॉर्डर स्थित यमुना नदी के पुल तक लाकर यहां पर यमुना व गंगा का संगम घाट बनाने की मांग कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!