कंपनी की बस ने ट्रांसफार्मर को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

Edited By Isha, Updated: 26 Jun, 2022 01:14 PM

company s bus hit the transformer major accident averted

एक प्राइवेट कंपनी की बस ने बीती देर रात जिले के गांव पावटी में सड़क किनारे बिजली ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रांसफार्मर धराशायी हो गया। गनीमत यह रही कि ट्रांसफार्मर के गिरते ही बिजली चली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि...

रेवाड़ी : एक प्राइवेट कंपनी की बस ने बीती देर रात जिले के गांव पावटी में सड़क किनारे बिजली ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रांसफार्मर धराशायी हो गया। गनीमत यह रही कि ट्रांसफार्मर के गिरते ही बिजली चली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि बस चालक शराब के नशे में था।

जानकारी के अनुसार बावल क्षेत्र की विख्यात वाई.के.के. कंपनी की बस रात की शिफ्ट के कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। जब वह पावटी के पास पहुंची तो कथित रूप से शराब के नशे में चालक ने ट्रांसफार्मर के पोल को टक्कर मार दी। पोल के टूटते ही ट्रांसफार्मर सड़क पर जा गिरा, जिससे यातायात भी अवरूद्ध हो गया। सूचना पाकर पुलिस व बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को रास्ते से हटाया। इस हादसे के बाद क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!