ठंडी हवा ने चढ़ते पारे से दिलाई राहत, अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री पहुंचा

Edited By Isha, Updated: 27 Mar, 2022 10:10 AM

cold air brought relief from rising mercury

तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन शनिवार अन्य दिनों के मुकाबले कुछ राहत भरा रहा। अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक जरूर पहुंचा, लेकिन

कुरुक्षेत्र: तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन शनिवार अन्य दिनों के मुकाबले कुछ राहत भरा रहा। अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक जरूर पहुंचा, लेकिन ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होने दिया।

दोपहर से लेकर देर शाम तक ठंडी हवा का सिलसिला जारी रहा। शाम को आसमान में कुछ देर के लिए हल्के बादल भी नजर आए। दिन भर गर्मी से राहत के चलते बाजारों और पर्यटन स्थलों पर अच्छी चहल पहल नजर आई। शाम को अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। हालांकि दोपहर 12 बजे तक धूप से थोड़ा परेशान किया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!