महिला स्वास्थ्यकर्मी को CMO ने बोले जातिसूचक शब्द, यौन उत्पीड़न का  भी आरोप...मुकद्दमा दर्ज

Edited By Isha, Updated: 23 Sep, 2025 08:57 AM

cmo used casteist words against a female health worker

सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह पर यौन उत्पीड़न व जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में महिला थाने में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की शिकायत पर हुई

यमुनानगर: सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह पर यौन उत्पीड़न व जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में महिला थाने में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की शिकायत पर हुई है। महिला का आरोप है कि सी.एम.ओ. ने उससे फोन अभद्रता की और इसके साथ ही अश्लील व्यवहार किया।

आरोप है कि उसे आफिस बुलाया जाता है, उस समय डॉक्टर नशे की हालत में होते थे। उसे जातिशब्द कहकर अपमानित किया गया। 20 सितम्बर को कई बार सिविल सर्जन की उसके फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई और अश्लील बातें कीं। आरोप है कि उसको यौन शोषण संबंधी बातें भी कहीं, तब महिला स्वास्थ्यकर्मी ने इसके बारे अपनी मां को बताया। इसके साथ ही उसने सिविल सर्जन की कॉल भी रिकार्ड की। महिला स्वास्थ्यकर्मी एक नेता की बेटी बताई जा रही है।

उधर सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि एक साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। इसके पीछे जिसकी भी चाल है उन्हें पता है। वह अक्सर उनके खिलाफ झूठी शिकायतें भी करवाते रहते हैं। वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है। उधर एस.पी. कमलदीप गोयल का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!