CM नायब सिंह 19 जून को जींद से प्रदेशभर के करीब एक लाख पंजीकृत श्रमिकों को देंगे विभिन्न योजनाओं की सौगात

Edited By Isha, Updated: 16 Jun, 2024 06:15 PM

cm naib singh will give the gift of various schemes

स्थानीय चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. हरिचंद मिढ्ढा सभागार में 19 जून को सुबह दस बजे पंजीकृत श्रमिकों के सम्मान में श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह समारोह में बतौर मुख्य

जींद (अमनदीप पिलानिया): स्थानीय चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. हरिचंद मिढ्ढा सभागार में 19 जून को सुबह दस बजे पंजीकृत श्रमिकों के सम्मान में श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगेे तथा श्रम मंत्री मूल चंद शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। स्थानीय विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा विशेष रूप से मौजदू रहेंगे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह भवन एवं अन्य सन्निमार्ग कर्मकार कल्याण बोर्ड के प्रदेशभर के करीब एक लाख पंजीकृत श्रमिकोंं को उनकी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातें में जारी करेंगे। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अपने संबोधन के माध्यम से प्रदेशभर के श्रमिकों को अपना शुभ संदेश भी देंगे।

ये जानकारी श्रम विभाग के आयुक्त मनीराम शर्मा ने चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर के डॉ. हरिचंद मिढ़ा सभागार में व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह श्रम विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रदेश के अन्य जिलों में भी सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें श्रमिकों की बेटियों की शादी में कन्यादान राशि, छात्रवृति योजना, ई-श्रमकार योजना, साईकल, स्कूटी व सिलाई मशीन आदि मुहैया करवाना मुख्य रूप से शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हर पात्र पंजीकृत श्रमिक को उनका हक मिले, इसके लिए सभी योजनाओं को उनके आधार कार्ड से जोड़ा गया है। इससे योजनाओं के लाभ का पैसा सीधे श्रमिकों के खातों में जाता है। उन्होंने कहा कि श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह करीब एक लाख पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के लाभ का पैसा उनके खातों में जारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि जींद में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में प्रदेशभर से 200 से 250 पंजीकृत श्रमिकों को शामिल किया जाएगा। कुछ श्रमिकों को मुख्यमंत्री स्वयं अपने हाथों से योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केवल आमंत्रित पंजीकृत श्रमिकों को ही कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा पहचान पत्र के बिना कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बैठक में मौजूद ईएसआई के चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि समारोह के दौरान प्राथमिक उपचार हेतू एक डिस्पेंसरी स्थापित करवाई ताकि जरूरत पडऩे पर कोई भी व्यक्ति उपचार ले सके।

उन्होंने कहा कि श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह को भव्य रूप दिया जाए, इसके लिए शहर के प्रमुख चौराहों व कार्यक्रम स्थल के आसपास समारोह से संबंधित होर्डिंग व फलेक्स लगाए जाएं। समारोह स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी का प्रबंध हो। उन्होंने कहा कि वाहनों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो ताकि वाहनों से जाम की स्थिति न बने। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को उनकी अलग-अलग ड्यूटी सौंपी। उन्होंने विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार लवलीन मोहन से विश्वविद्यालय परिसर में सुविधाओं व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ट, श्रम विभाग के संयुक्त आयुक्त परमजीत सिंह, अतिरिक्त निदेशक अरविंद कुमार, उप श्रम आयुक्त भगत प्रताप और अजयपाल, सहायक श्रम आयुक्त मनीष कुमार, उप निदेशक अशोक नैन, कुलदीप और डॉ. रीगल चौधरी, डीआआईओ सुषमा देसवाल, खाद्य आपूर्ति इंचार्ज अमित सैनी के अलावा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!