सी.एम खट्टर का ऐलान कि हमने ऑनलाइन सुविधा देकर राजनीति परिभाषा बदल डाली :

Edited By Isha, Updated: 03 Sep, 2019 10:36 AM

cm khattar announced changed the definition of politics giving online facility

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 5 सालों में व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा देकर जो राजनीति की परिभाषा हमने बदली है, उसकी बदौलत प्रदेश में भाजपा का जनाधार बढ़ा है तथा पार्टी जनता का विश्वास जीतने में सफल रही है।

भिवानी: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 5 सालों में व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा देकर जो राजनीति की परिभाषा हमने बदली है, उसकी बदौलत प्रदेश में भाजपा का जनाधार बढ़ा है तथा पार्टी जनता का विश्वास जीतने में सफल रही है। सी.एम. सोमवार को बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अब दफ्तरों व अफसरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। इसका कारण यह है कि उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते ही एस.एम.एस. के माध्यम से उनके मोबाइल फोन पर कार्य होने की जानकारी आ जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय देश भक्ति के कार्य केंद्र सरकार अपने स्तर पर करती है और जनता की सेवा करना राज्य सरकारों का कार्य होता है। उस कड़ी में हम पिछले 5 सालों से अढ़ाई करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि पिछले 5 सालों में प्रदेश में जितने भी चुनाव हुए हैं चाहे वह ग्राम पंचायत का हो नगर निगम के मेयर का हो या जींद विधानसभा का उपचुनाव हो या उसके बाद लोकसभा 2019 का आम चुनाव हो। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव पार्टी के लिए भी नया मोड़ साबित हुआ और इसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिला, जब प्रदेश की 10 की 10 सीटें रिकॉर्ड मतों से पार्टी के उम्मीदवारों को मिली।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, स्वास्थय मंत्री अनिल विज, व पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री की जन आर्शिवाद यात्रा का कस्बे बस स्टैंड पर सुरेश ओड, गांव पुर में जितेन्द्र नाथ तथा रेखा टंडन, मुंढ़ाल में आजाद वाल्मीकि ने जन आशाीर्वाद यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ सांसद धर्मबीर सिंह व संजय भाटिया, राज्य सभा सांसद जनरल डॉ. डी.पी. वत्स, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार दीपक मंगला, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चौपड़ा, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य, उपायुक्त सुजान सिंह, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त डा. मनोज कुमार, एस.डी.एम. सतीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!