सीएम फ्लाइंग टीम ने राशन डिपो पर छापेमारी -छापेमारी के दौरान डिपो पर कम पाया 101 क्विंटल गेहूं

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Apr, 2023 07:43 PM

cm flying raid on ration depot in punhana

सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी व गुप्तचर विभाग की टीम ने बुधवार को पुन्हाना के मनाौता गांव के सरकारी राशन डिपो पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान डिपो से 101 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। मौके से डिपो होल्डर फरार हो गया। कानूनी कार्रवाई के लिए खाद्य एवं आपूर्ति...

पुन्हाना, (ब्यूरो): सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी व गुप्तचर विभाग की टीम ने बुधवार को पुन्हाना के मनाौता गांव के सरकारी राशन डिपो पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान डिपो से 101 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। मौके से डिपो होल्डर फरार हो गया। कानूनी कार्रवाई के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने पुन्हाना थाना में शिकायत दे दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

सीएम फ्लाइंग के एएसआई सचिन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को उनकी टीम ने मानौता गांव के इरफान डिपो होल्डर के डिपो पर छापेमारी की। डिपो होल्डर के पास मानौता सहित नंगला जमालगढ, रानौता, खेड़ला पुन्हाना, नीमखेडा के डीपो एटेच है। पांच डिपो के निरीक्षण के बाद मशीन में 101 क्विंटल गेंहू कम पाया गया। एएसआई सचिन ने बताया कि डीपो होल्डर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने पुन्हाना थाना मे शिकायत दे दी है। कार्यवाही के दौरान सीएम फलाइंग से एएसआई सुनील, एएसआई कंवरपाल, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर निकेश, इरशाद सहित गुप्तचर विभाग से एसआई शशिकांत मौजूद रहे।

 

गरीबों का हक डकारने वाले डिपो होल्डर पर बेशक सीएम फलाइंग लगातार कार्रवाई कर रही हो लेकिन सीएम फ्लाइंग की नजर शहर के डिपो होल्डर पर नहीं है। शहर के कई डिपो होल्डर के डिपो पुन्हाना अनाज मंडी में खुले हुए है। जिनके राशन के बारे में पात्र लोगों को पता ही नहीं चल पाता।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!