बारिश के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, दादरी अनाज मंडी में हजारों क्विंटल अनाज बर्बादी के कगार पर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 May, 2025 04:32 PM

quintals of grains are verge of destruction in dadri grain market

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद हुई बारिश व आगामी दिनों में होने वाली बारिश के बाद भी जहां मंडी प्रशासन नहीं जागा। मंडियों में पड़ा हजारों क्विंटल सरसों व गेहूं का अनाज खुले आसमान में बर्बादी के कगार पर है।

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : मौसम विभाग की चेतावनी के बाद हुई बारिश व आगामी दिनों में होने वाली बारिश के बाद भी जहां मंडी प्रशासन नहीं जागा। मंडियों में पड़ा हजारों क्विंटल सरसों व गेहूं का अनाज खुले आसमान में बर्बादी के कगार पर है। बारिश के कारण भी अनाजमंडी में खुले आसमान में पड़ा अनाज 20 प्रतिशत तक खराब हो चुका है। आढ़तियों का कहना है कि उठान नहीं होने से सरकार द्वारा आढ़तियों और किसानों को नुकसान हो रहा है।

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा बारिश होने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद भी दादरी जिले की अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा गेहूं व सरसों का ना तो उठान किया गया और ना ही उसे ढकने के कोई पुख्ता प्रबंध किए। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मंडियों में पड़ी सरसों व गेहूं की 10 से 20 प्रतिशत तक भीगने से बर्बाद हो गई है। मंडी के पूर्व प्रधान रामकुमार रिटोलिया व आढति विनोद गर्ग ने कहा कि उठान धीमा होने के कारण खुले में अनाज पड़ा है। बारिश के कारण कुछ अनाज खराब हुआ है जिससे आढतियों को नुकसान है। वहीं खरीद बंद करने पर आढतियों व किसानों को परेशानियां आ रही हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!