CM और उनके मंत्रियों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा नहीं: सुरजेवाला

Edited By Isha, Updated: 08 Sep, 2020 01:13 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश के सीएम मनोहरलाल और उनके मंत्रियों तथा भाजपा विधायकों को प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने की बजाय प्राइ

जींद(जसमेर मलिक): कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश के सीएम मनोहर लाल और उनके मंत्रियों तथा भाजपा विधायकों को प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा नहीं है, इसलिए वह सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने की बजाय प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। प्रदेश की जनता को भाजपा ने रामभरोसे छोड़ दिया है।

जींद के सिविल अस्पताल में डाक्टरों के लिए पीपीई किट और सैनिटाइजर देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन केंद्र और प्रदेश की सरकार आंख बंद किए हुए हैं। अब हरियाणा में कोरोना की लंबी छलांग के बाद सरकारी अस्पतालों में छोटे पड़ गए हैं। सीएम और उसके मंत्री तो प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं, लेकिन की अढ़ाई करोड़ जनता को रामभरोसे छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनसेवा का बीड़ा उठाया है। अब दूसरे चरण के दौरान चिकित्सकों, पैरा-मैडीकल स्टाफ आदि के लिए पीपीई किट देने का काम कांग्रेस ने किया है।

कोरोना संक्रमण में जल्द नंबर एक पर होगा भारत
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में भारत दुर्भाग्य से शीघ्र ही पहले नंबर पर आने वाला है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के हजारों मामले सामने आ रहे हैं। जो दुनिया में सबसे अधिक भारत में हैं। इसी प्रकार से प्रतिदिन कोरोना से होने वाली मौत में भी दुनिया में देश अब पहले पायदान पर है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत देश दुनिया में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण डबल होने की दर में भारत देश पहले स्थान पर आ गया है। पिछले 29 दिनों की बात की जाए तो भारत देश में 20 से 40 लाख केस हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह कह रहे हैं कि अगर इसी गति से कोरोना संक्रमण बढ़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं कि नवम्बर 2020 तक कोरोना संक्रमण के मामले में दुनिया में सबसे अधिक एक करोड़ और 30 दिसम्बर तक एक करोड़ 40 लाख हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक चौंकाने वाला आंकड़ा विशेषज्ञों ने और दिया है, जिसके अनुसार आज भी मोदी सरकार नहीं चेती तो फिर दिसम्बर तक बढ़कर कोरोना से होने वाली मौत पौने 2 लाख तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोरोना संंक्रमण का आंकड़ा 80 हजार तक पहुंचने जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 1650 मौतें हुई ओर हरियाणा में 24 मौते हुई जोकि अपने आप में एक चिंताजनक आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले में हरियाणा प्रदेश की हिस्सेदारी पूरे देश में बढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडू, महाराष्ट्र के बाद अब हरियाणा का नंबर आने लगा है।

75 पार का नारा देनी वाली भाजपा में बढ़ी घोटालों की संख्या
सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में 75 पार का नारा देकर आई थी, लेकिन अब भाजपा ने घोटालों में यह नारा साकार किया है। घोटालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिस हिसाब से घोटाले बढ़ रहे हैं, उससे साफ कहा जा सकता है कि घोटालों की संख्या 100 पर पहुंच जाएगी। उन्होंने भाजपा को पूरी तरह से विफल सरकार करार दिया।

आलोचना करने वालों की रक्षा करना कांग्रेस का तरीका
रणदीप सुरजेवाला ने अभिनेत्री कंगना राणौत को लेकर कहा कि आलोचना करने वालों के हितों की रक्षा करना कांग्रेस का तरीका है, इसलिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सांझी सरकार ने भाजपा सरकार के इशारे पर फिल्म एक्ट्रेस द्वारा मुम्बई के लोगों को गालियां दी तो तब भी उनको सिक्योरिटी दी गई। हम मोदी की तरह नहीं है कि अपने आलोचकों को जेल में भेज देंगे और उनके पीछे ईडी और सीबीआई लगा देंगे। यही भाजपा और कांग्रेस में अंतर है।  

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!