बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़,खंडहर बिल्डिंगों में धड़ल्ले से चल रहे स्कूल

Edited By Isha, Updated: 11 Jul, 2019 04:42 PM

children playing with futuristic future walking school in ruins buildings

फरीदाबाद में शिक्षा विभाग की नाक के नीचे खुलेआम बच्चों के भविष्य के साथ खिलबाड़ हो रहा है। मीडिया कर्मियों द्वारा प्राइवेट स्कूलों के रियल्टी चेक में देखने को मिला जहां पर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में ऐसेेेे प्राइवेट स्कूल भी है जोकि शिक्षा विभाग केे...

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में शिक्षा विभाग की नाक के नीचे खुलेआम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मीडिया कर्मियों द्वारा प्राइवेट स्कूलों के रियल्टी चेक में देखने को मिला जहां पर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में ऐसेेेे प्राइवेट स्कूल भी है जोकि शिक्षा विभाग केे दावों की पोल खोल रहे हैं।  जी हां फरीदाबाद और बल्लभगढ़़ में प्राइवेट स्कूल बगैर किसी मान्यता के खंडहर बिल्डिंगों में धड़ल्ले सेे चलाए  जा रहें है। इतना ही नहीं  इन प्राइवेट स्कूलों के पास फायर सेफ्टी के  कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में यदि कोई हादसा स्कूल में होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में ऐसे दर्जनों स्कूल है जो कि प्रशासन की नाक के नीचे अपना गोरख धंधा धड़ल्ले से चला रहे हैं। लगातार इन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ  खबर चलाए जाने के बावजूद भी  प्रशासन है कि आंखे बंद करके बैठा हुआ है।ऐसे में बच्चों के भविष्य के साथ यह प्राइवेट स्कूल लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। जब मीडियाकर्मी  इस मामले पर  जिला शिक्षा अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो  जिला शिक्षा अधिकारी सतविंदर कौर वर्मा ने कैमरे पर आने से इनकार कर दिया  इससे साफ जाहिर है कहीं ना कहीं  शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई करना नहीं चाहते।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!