मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बूथ कार्यकर्ताओ संग सुना मन की बात कार्यक्रम

Edited By Isha, Updated: 29 Dec, 2024 08:13 PM

chief minister naib singh saini listened to mann ki baat program

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला सेक्टर 9 के बूथ 96 के वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश राणा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 117वें मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बूथ कार्यकर्ताओं एवं आमजन

पंचकूला (चंद्र शेखर धरणी ) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला सेक्टर 9 के बूथ 96 के वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश राणा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 117वें मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बूथ कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ सुनने पहुंचे। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख संजय आहूजा, रंजीता मेहता, सेक्टर 9 के शक्ति केंद्र प्रमुख के चन्दन, बूथ 96 की अध्यक्ष अनुराधा पुरी व अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। 

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मन की बात कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से हमें सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, आर्थिक व ऐसे तमाम अन्य क्षेत्रों में कुछ नया करने हेतु प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में समाज के लगभग सभी वर्गो एवं देश की उन्नति से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी हमें प्राप्त होती है। आज के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा मलेरिया पर नियंत्रण के लिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र ज़िले की प्रशंसा करने पर मुख्यमंत्री ने कहा हरियाणा सरकार मलेरिया के रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने एफपीओ (किसान उत्पाद संघ) की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे किसानों को अपने खेती के उत्पादों की बेहतर बिक्री के पर्याप्त अवसर मिलते है जिससे किसान खुशहाल और सम्पन्न होता है।

 

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा की प्रयागराज में कुम्भ स्नान के लिए हरियाणा से जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जायेगा। कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री सेक्टर 9 के निरंकारी भवन में आयोजित सत्संग में भी शामिल हुए एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बी बी सिंगल के सेक्टर 10 स्थित आवास पर पहुँच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर सेक्टर 9 के हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जय राजा गर्ग ने मुख्यमंत्री को सेक्टर से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया, मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री परमजीत कौर, मंडल प्रभारी सतपाल गुप्ता, मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, अमित शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष चंद्र मित्तल, सह शक्ति केंद्र प्रमुख अमित अग्रवाल, गौरव जिंदल, राम भजन सिंगला, नरेश सिंगला, अरुण अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, प्रेम कौशल, गिरधारी लाल, एम एल जोहर, किरण चौहान, विनोद अग्रवाल व अन्य उपस्थित रहे। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!