मुख्यमंत्री मनोहर ने लखनऊ में सीएम योगी के साथ अहम मुद्दों पर की चर्चा

Edited By Shivam, Updated: 15 Dec, 2019 12:44 AM

chief minister manohar discussed important issues with cm yogi in lucknow

उत्तर प्रदेश के साथ लम्बित द्विपक्षीय मामलों को हल करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई पहल को बड़ी सफलता मिली है। सीएम खट्टर के साथ लखनऊ में हुई बैठक में यमुना नदी पर तीन पुलों के निर्माण कार्य को करने की सहमति सीएम योगी ने...

चंडीगढ़ (धरणी): उत्तर प्रदेश के साथ लम्बित द्विपक्षीय मामलों को हल करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई पहल को बड़ी सफलता मिली है। सीएम खट्टर के साथ लखनऊ में हुई बैठक में यमुना नदी पर तीन पुलों के निर्माण कार्य को करने की सहमति सीएम योगी ने अपने स्तर पर व्यक्त की है। इसके अलावा यह निर्णय लिया गया कि पलवल के हसनपुर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग को उत्तर प्रदेश से जुडऩे वाले पुल को दोनों राज्य अपने-अपने हिस्से का निर्माण स्वयं करवाएंगे।

बैठक में हरियाणा व उत्तर प्रदेश की सीमा के मामले में 14 फरवरी, 1975 को दिए गए दीक्षित अवार्ड के अन्तर्गत जो बुर्जियां मौके से गायब हैं उनकी पुन: स्थापना के लिए निर्णय लिया गया कि यह कार्य सर्वे ऑफ इण्डिया के माध्यम से 31 मार्च, 2020 तक पूरा करवाने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपए की राशि के खर्च होने का अनुमान है तथा दोनों राज्य 50: 50 के अनुपात में यह राशि वहन करेंगे।

बैठक में पानीपत जिले में बिलासपुर को खोजकीपुर को जोडऩे वाले उच्चस्तरीय पुल तथा सड़क के निर्माण के लिए 70 मीटर भूमि उत्तर प्रदेश सरकार 01 माह के अन्दर अधिग्रहण कर इसका निर्माण कराएगी। इसी प्रकार फरीदाबाद व ग्रेटर नोएडा वाया जसना-मंझवाली अट्टा गुजरांन के बीच यमुना नदी पर पुल के निर्माण पर भी उत्तर प्रदेश सरकार ने सहमति जताई और इसी महीने भूमि अधिग्रहण कर दी जाएगी, जिसकी कीमत 104 करोड़ रुपए होगी।

यमुनानगर-रादौर सड़क से नुकूर-सहारनपुर सडक़ पर यमुना नदी पर उच्चस्तरीय पुल के निर्माण के लिए भी उत्तर प्रदेश ने अपने स्तर पर करने का आश्वासन दिया तथा इसके लिए उत्तर प्रदेश 04 कनाल जमीन का अधिग्रहण करेगा। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन से जुड़े मुद्दों के समाधान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ0 महेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे। इन मुद्दों के समाधान के लिए शीघ्र ही अगली बैठक इसी महीने में आगरा में बुलाने का निर्णय लिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!