हरियाणा में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दे मुख्यमंत्री ने रचा इतिहास : डॉ. रीटा शर्मा

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Nov, 2020 08:42 AM

chief minister history reservation 50 percent women rita sharma

रोहतक संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी तथा समाजसेवी डॉ. रीटा शर्मा ने महिला शक्ति की तरफ से कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचायती चुनावो में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक कदम उठाया...

रोहतक : रोहतक संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी तथा समाजसेवी डॉ. रीटा शर्मा ने महिला शक्ति की तरफ से कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचायती चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इससे महिलाओं की शक्ति बढ़ेगी। महिला शक्तिकरण की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मुख्यमन्त्री का हार्दिक धन्यवाद किया। 

उन्होंने बताया कि जब से हरियाणा बना है पहली बार किसी सरकार ने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि देश में आधी आबादी महिलाओं की है। इस आरक्षण के बाद हर गांव को 10 साल में एक बार महिला सरपंच मिलेगी। उन्होंने बताया कि मनोहर सरकार ने पहली बार प्रदेश में महिला थाने बनाए। महिलाओं को रजिस्ट्री में फायदा दिया। शहरों में महिलाओं के लिए अलग से शिरोम टॉयलेट बनवाए। महिला कर्मचारियों को रियायतों की घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा सरकार का यह बहुत ही अहम एवं महत्वपूर्ण कदम रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर  ने विधानसभा में नारी शक्ति को मजबूती प्रदान करने हेतु पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत कर दी है, इससे महिलाएं समाज का नेतृत्व कर समाज को नई दशा और दिशा दे सकती हैं तथा जिस प्रकार से आज तक राजनीति में भी पुरुषों का एकाधिकार रहा है, उस अधिपत्य को  तोड़कर महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब जागरुक रहकर आगे बढऩा होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!