प्रतिपक्ष नेता तक नहीं बना पाई कांग्रेस, वे जनता की... भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने कांग्रेस पर कटाक्ष

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 May, 2025 04:40 PM

charkhi dadri news bjp mla umed patuwas statement on congress

चरखी दादरी में भाजपा के बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो भाजपा पर अंगुली उठा रहे हैं, वे हार से बौखलाकर राग अलप रहे हैं। 8 महीने के बाद भी कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाई तो वे जनता की आवाज कैसे उठाएंगे।...

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : भाजपा के बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो भाजपा पर अंगुली उठा रहे हैं, वे हार से बौखलाकर राग अलप रहे हैं। 8 महीने के बाद भी कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष नहीं बना पाई तो वे जनता की आवाज कैसे उठाएंगे। हरियाणा में कांग्रेस के दिन लद चुके हैं।

विधायक उमेद पातुवास ने दादरी में भाजपा पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाया और जन समस्याएं सुनी। इस दौरान पहुंचे लोगों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, सीवर सहित कई समस्याएं रखी, जिनके समाधान को लेकर विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश का कानून सख्त है और जो भी जासूस मिले हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जासूसी करने वाले देश के गद्दार हैं और केंद्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!