DJ बजाने को लेकर शादी में बवाल: लड़की के भाई का फटा सिर, दुल्हन की नहीं हुई विदाई

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Mar, 2024 03:19 PM

chaos in marriage over playing dj in haryana

फरीदाबाद जिले में शनिवार रात डीजे बजाने को लेकर बाराती और लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। विवाद के बाद लड़की पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से ही इनकार कर दिया। वहीं झगड़े में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं।

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले में शनिवार रात डीजे बजाने को लेकर बाराती और लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। विवाद के बाद लड़की पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से ही इनकार कर दिया। वहीं झगड़े में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार बारातियों को हिरासत में लिया। 

PunjabKesari

नशे में धुत था दूल्हे के जीजा और दोस्त

जानकारी के मुताबिक बारात उत्तर प्रदेश में जेवर के दयानतपुर गांव से बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में आई थी। दूल्हा घोड़ी पर बैठकर शादी समारोह शहीद गुलाब सिंह सैनी धर्मशाला तक पहुंचा। शादी में बाराती डीजे पर डांस करते रहे। शादी की रस्मों को पूरा करने के लिए लड़की पक्ष ने करीब 12 बजे डीजे बंद करा दिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि उसी दौरान दूल्हे पंकज के जीजा और उसके दोस्त नशे में आए और डीजे बजाने की जिद करने लगे। दुल्हन के भाई ने फेरों के बाद डीजे चलाने की बात कही। यह सुनकर बाराती भड़क गए। उसी दौरान एक युवक ने विनोद के सिर पर किसी नुकीली चीज से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस झगड़े में कई महिलाओं सहित कई अन्य लोगों को चोटें आईं है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!