Encounter: रोहतक के बाद अब कुरुक्षेत्र में CIA-1 की टीम व बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 के पैर में लगी गोली

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Aug, 2025 08:57 AM

encounter between cia 1 team and criminals in kurukshetra

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर गांव जिरबड़ी के आस-पास देर रात CIA-1 की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर गांव जिरबड़ी के आस-पास देर रात CIA-1 की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरा बदमाश सुरक्षित है। घायल दोनों आरोपियों को कुरुक्षेत्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीसरा आरोपी घरौंडा जिला करनाल का रहने वाला बताया जा रहा है जोकि सुरक्षित है। दोनों घायल आरोपी  कपूरथला पंजाब के रहने वाले  है।

बता दें कि इन बदमाशों पर क्या मामले हैं, इसके बारे में पुलिस ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने इस मुठभेड़ से जुड़ी अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!