Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Jun, 2025 06:30 PM

विपुल गोयल ने पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान बताया कि आगामी 9 जून को हिसार और साथ लगते जिलों को एक बड़ी सौगात हिसार के डॉमेस्टिक एयरपोर्ट्स से चंडीगढ़ तक की फ्लाइट शुरु होने के रूप में मिलने जा रही है।
चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान बताया कि आगामी 9 जून को हिसार और साथ लगते जिलों को एक बड़ी सौगात हिसार के डॉमेस्टिक एयरपोर्ट्स से चंडीगढ़ तक की फ्लाइट शुरु होने के रूप में मिलने जा रही है।
इस पहली फ्लाइट की शुरुआत करने स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे जो चंडीगढ़ तक फ्लाइट में यात्रा भी करेंगे। यह फ्लाइट 9 तारीख से रोजाना 5 बजे रेगुलर रहेगी, जिसके बाद काफी कम समय में हिसार से चंडीगढ़ पहुंचा जा सकेगा। मंत्री ने बताया कि हिसार से जल्द लगभग 1 महीने में जयपुर की भी यात्रा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि हिसार से अयोध्या, कोलकाता के लिए पहले भी फ्लाइट्स चल रही हैं। जल्द मुंबई के लिए भी यहां से फ्लाइट शुरू होगी जो लोग गोवा जाने के चाहत रखते हैं वह हिसार से मुंबई जाकर मुंबई से गोवा के लिए फ्लाइट पकड़ सकेंगे।
गोयल ने हिसार एयरपोर्ट को हरियाणा का इकलौता ऑपरेशनल एयरपोर्ट बताते हुए कहा कि इस एयरपोर्ट की फ्लाइट काफी व्यस्त है। आसपास के सभी जिले रोहतक, भिवानी, जींद और पंजाब तक के लोगों को हिसार एयरपोर्ट का बड़ा लाभ मिल रहा है। बहुत से श्रद्धालु यहां से अयोध्या की पावन धरा पर भगवान श्री राम के दर्शन करके आए हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की फ्लाइट भी काफी व्यस्त रहने की संभावना है। गोयल ने कहा के नए-नए सक्टरों को इस एयरपोर्ट से जोड़कर इसे व्यस्त बनाने का काम नायब सिंह सैनी सरकार कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)