Panchkula में सोनू नौलटा की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, Firing कर भागते दिखाई दे रहे हमलावर

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jun, 2025 12:44 PM

वीरवार देर रात पंचकूला के अमरावती मॉल के बाहर गोलीबारी हुई। इस हमले में सोनू नोल्टा की मौत हो गई।

पंचकूला (उमंग) : वीरवार देर रात पंचकूला के अमरावती मॉल के बाहर गोलीबारी हुई। इस हमले में सोनू नौलटा की मौत हो गई। अब फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में एक सफेद रंग की कार में बैठकर आए हमलावरों को देखा जा सकता है। गाड़ी से उतरकर दो युवकों ने सोनू नौलटा और प्रिंस राणा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गोलियां चलाने के बाद  हमलावर वहां से अपनी गाड़ी में फरार हो गए थे।

गोली लगने के बाद घायल सोनू नौलटा ने काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी बैक गियर में चलाई जो वहां बने एक घर के गेट से टकराई। वहीं जो युवतियां सोनू और प्रिंस के साथ फिल्म देखने आई थी, वह गाड़ी से उतरते हुए नजर आ रही है। युवतियों ने गाड़ी में से घायल अवस्था में सोनू नौलटा को उतारा। इस हमले में जहां सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं प्रिंस राणा को पैर में गोली लगने की वजह से गंभीर हालत में उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

PunjabKesari

फायरिंग में सोनू नौलटा की मौके पर मौत 

जानकारी के अनुसार पिंजौर निवासी सोनू नौलटा और प्रिंस राणा अमरावती मॉल में मूवी देखने के बाद अपने दोस्तों के साथ बाहर निकले थे। जैसे ही दोनों युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठने लगे, घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर एक के बाद एक गोलियां चला दी। एक गोली गाड़ी के शीशे पर लगी, जैसे ही सोनू नौलटा उतरकर आने लगा तो आरोपियों ने सोनू पर फायरिंग कर दी। सोनू को 3 से ज्यादा गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रिंस राणा के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

PunjabKesari

दो युवकों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली

इस सनसनीखेज वारदात के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें 2 युवक हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमलावरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पीयूष पिपलानी नाम के युवक सहित 2 युवकों ने हमले के की जिम्मेदारी। वीडियो में वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने पर्सनल रंजिश के चलते सोनू नौलटा की हत्या की है। वायरल वीडियो में युवक के हाथ में 2 पिस्टल भी साफ नजर आ रही है। पंचकूला पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!