लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज, फेसबुक पर विज्ञापन डालकर करते थे ठगी
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 28 Jan, 2023 02:53 PM

फेसबुक पर कार का विज्ञापन डालकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान के वैष्णव इंफोटेक कंपनी के प्रोपराइटर प्रेम नारायण व कर्मचारी दीपक के खिलाफ धारा 418, 406, 420 के तहत केस दर्ज किया है।
टोहाना(सुशील): फेसबुक पर कार का विज्ञापन डालकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान के वैष्णव इंफोटेक कंपनी के प्रोपराइटर प्रेम नारायण व कर्मचारी दीपक के खिलाफ धारा 418, 406, 420 के तहत केस दर्ज किया है।
पीड़ित अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी फेसबुक पर वैष्णव इंफोटेक के नाम से पेज बनाया हुआ है। इसके जरिए वह गाड़ियों को बेचने काम करते है। फेसबुक पेज पर आरोपियों ने टाटा 3118 मॉडल 2017 बेचने का विज्ञापन दिया गया। उसने गाड़ी खरीदने के लिए दीपक से बातचीत की तो 11 लाख में डील फाइनल हुई। दीपक ने बताया कि सात लाख पहले देने होंगे तथा बकाया गाड़ी ट्रांसफर होने के बाद देने हैं। उसने आरटीजीएस के माध्यम से सात लाख रुपये प्रेम नारायण के खाते में भेज दिए। इसके बाद जब उसे गाड़ी नहीं दी गई तो उसने फोन किया तो आरोपियों ने कहा कि वह गाड़ी किसी और को अधिक रुपए में बेच दिए है और तुम्हारे पैसे कुछ दिन में लौटा देंगे।
कुछ दिन बाद आरोपियों ने दो बार में दो लाख रुपए दे दिए,लेकिन बाकी पैसे देने से मना कर गए। जिसके पीड़ित ने मामले की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज, आईजी, एसपी, डीएसपी व एसएचओ टोहाना को दी। वहीं पुलिस ने आरोपी से फोन पर बात की। इसके बाद उसने बकाया पांच लाख में से एक लाख और दे दिए। मगर शेष बचे चार लाख रुपये नहीं दिए। उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिर उसने अधिवक्ता निशांत जैन के माध्यम से कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। कोर्ट में अजय कुमार, एचडीएफसी बैंक के क्लर्क व डीएसपी कार्यालय के क्लर्क के बयान हुए। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देखने वाली बात होगी आरोपियों की कब तक गिरफ्तारी होती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

हिसार में बड़ा फर्जीवाड़ा: नर्सिंग में नौकरी का झांसा देकर ठगे 42 लाख, ठेकेदार के खाते से सैलरी आने...

यमुनानगर में झगड़े में साथ न देने की रंजिश में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंचकूला के स्कूल में मासूम से मारपीट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूल प्रबंधन पर FIR दर्ज,...

कुरुक्षेत्र में नशा तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो आरोपी काबू; 40 लाख का नशीला पदार्थ बरामद

सिरसा में नशा तस्करों पर CIA का शिकंजा, 50 लाख की नशीली दवाओं के साथ 3 आरोपी पकड़े

दिवाली की सफाई के बहाने घर से उड़ाए लाखों, 72 घंटे में पंचकूला पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, UP भागकर...

हरियाणा में ACB का बड़ा एक्शन; 3 लाख की रिश्वत लेते सोनीपत वक्फ बोर्ड के 2 कर्मचारी गिरफ्तार, जानें...

पंचकूला के स्कूल में मासूम बच्ची से मारपीट का मामला, परिजन बोले- आरोपी छात्र ही घायल बच्ची के पास...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मामले का सोनीपत कनेक्शन गहराया, शूटरों के नेटवर्क...

सात साल बाद जमानत पर जेल से बाहर आए हत्या आरोपी से हथियारों का जखीरा बरामद, जानें पूरा मामला