जाम खुलवाने गए SHO को कैंटर चालक ने कुचलने का किया प्रयास, नशे में धुत होकर चला रहा था गाड़ी
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 19 Mar, 2023 05:42 PM

शहर में जाम खुलवा रहे एसएचओ को कैंटर कुचलने का प्रयास किया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
रेवाड़ी(महेंद्र भारती): शहर में जाम खुलवा रहे एसएचओ को कैंटर कुचलने का प्रयास किया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
बता दें कि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निर्माणाधीन पुल के निकट शनिवार की रात जाम खुलवाने के लिए एसएचओ रजनीश कुमार पहुंचे थे। इसी दौरान एक चालक गलत दिशा में एक कैंटर गाड़ी लेकर आ गया। जिसे एसएचओ ने रोक रोक लिया और गलत दिशा में गाड़ी लेकर आने से मना किया तो चालक से बहस शुरू हो गई। जिसके बाद एसएचओ ने मोबाइल से फोटो लेना शुरू किया तो चालक ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया। साथ ही एक और गाड़ी को टक्कर मार दी। उसके टक्कर से एसएचओ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

पुलिस कर्मी पर जलते कैंटर का वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Special Train: इस दिन तक चलेगी हिसार-रोहतक होकर हरिद्वार जाने वाली स्पेशल, रेलवे ने बढ़ाए फेरे

शिकायतकर्ता के नहीं आने पर मंत्री जी का बिगड़ा मूड, बोले- मैं चंडीगढ़ से चलकर आया हूं, अगला...

Fire in Electric Scooty: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा चालक

पहले गाड़ी को टक्कर मारी फिर रोडरेज में किया हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े, केस दर्ज

Haryana : 'मैडम' को भारी पड़ी 7 हजार की रिश्वत.; शिकायतकर्ता ने बिछाया जाल... ACB ने थाने से ही...

दवाइयों के फर्जी बिल दिखाकर अंदर चल रहा था बड़ा खेल, कंटेनर खुलते ही ली तलाशी तो उड़ गए होश; जानें...

बहादुरगढ़ में सुबह-सुबह आग का तांडव, पहले जूता फैक्ट्री, फिर कबाड़ में धधकी लपटें; दो पिकअप और...

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कैंटर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत..1 गंभीर, बाइक के उड़े परखच्चे

नूंह के अलीपुर-तिगरा में आग का कहर: भूसा, कैंटर और छप्पर जलकर राख...लाखों का नुकसान