अलीगढ़ घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Edited By Naveen Dalal, Updated: 10 Jun, 2019 11:44 AM

candle march released in protest against aligarh incident

यूपी के जिला अलीगढ़ के टप्पल में ढाई वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। मासूम बच्ची की आत्मा की शांति...

होडल (ब्यूरो): यूपी के जिला अलीगढ़ के टप्पल में ढाई वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। मासूम बच्ची की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। बीती देर सायं भारत विकास परिषद और गौरक्षा दल के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन होकर कैंडल मार्च निकाला। जो सत्ती सरोवर से शुरु किया गया और राजीव गांधी चौक होते हुए जगजीवनराम चौक पर समापन किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा बच्ची की हत्या को धिनौना कृत्य बताया और मामले में लिप्त आरोपियों को फंासी की सजा देने की मांग की। कैंलड मार्च में डा. जे के मित्तल,राकेश कालडा,आशिष कुमार, रोहित, अश्वनी, भूपेश गोयंका, भगतसिंह रावत, हेमदत्त शास्त्री, नितिन कुमार, महेंद्र, जगदीश, भगतसिंह गर्ग, गगन, सुनील, बिजेंद्र, नंदलाल, योगी, विशाल, प्रेमबती, श्यामबती, बाबूराम कालडा सहित सैंकडों लोगों ने हिस्सा लिया। कैंडल मार्च में शामिल सभी लोगों ने बच्ची की नृशंस हत्या किए जाने की निंदा की बच्ची की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!