'अच्छा किया जो राजनीति में चले गए', खिलाड़ियों के राजनीति में जाने पर बोले बृजभूषण सिंह

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Nov, 2025 12:50 PM

brijbhushan singh spoke on players entering politics

हिसार निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पूजा ढांडा कल रात परिणय सूत्र में बंध गई। हिसार के गांव घिराय के रहने वाले बिजनेसमैन अभिषेक बूरा संग पूजा ने सात फेरे लिए।

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पूजा ढांडा कल रात परिणय सूत्र में बंध गई। हिसार के गांव घिराय के रहने वाले बिजनेसमैन अभिषेक बूरा संग पूजा ने सात फेरे लिए। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती की कई बड़ी हस्तियां शादी समारोह में शामिल हुई। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी वर-वधु को आशीर्वाद देने के लिए हिसार पहुंचे। 

PunjabKesari

इस मौके पर बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि पूजा से उन्होंने 8 साल पहले वादा किया था कि वह उसकी शादी में जरूर आएंगे। इसलिए वह पुराना वादा निभाने के लिए शादी में हिसार आए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुश्ती का भविष्य बहुत अच्छा है। यहां की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब पदक जीत रही हैं। 

बृजभूषण ने कहा कि खिलाड़ियों को जितनी सुविधा अपने देश में दी जा रही है वैसी सुविधा अन्य देशों में कहीं नहीं मिलती।खिलाड़ियों का राजनीति में हाथ आजमाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी का खेल में एक निश्चित समय होता है। जो खेल छोड़कर राजनीति में गए हैं तो अच्छा फैसला किया है। 

वहीं बिहार चुनाव पर बोलते हुए बृजभूषण ने कहा कि वहां भारतीय जनता पार्टी और नीतीश की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपनी टीम की ही ओर गोल करते हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!