घर में बैठकर अखबार पढ़ रहा था ईंट भट्टा मालिक, तभी बदमाशों ने गोलियां बरसा कर दी हत्या

Edited By vinod kumar, Updated: 27 Jun, 2020 05:14 PM

सोहना के चुंगी नंबर एक पर दिनदहाड़े कार में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने ईंट भट्टा मालिक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा हत्या कर दी। भट्टा मालिक सुबह के समय अपने घर के दरवाजे के सामने कुर्सी पर बैठकर अखबार पढ़ रहे था। इस दौरान हमलावरों ने इस वारदात को...

सोहना (सतीश): सोहना के चुंगी नंबर एक पर दिनदहाड़े कार में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने ईंट भट्टा मालिक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा हत्या कर दी। भट्टा मालिक सुबह के समय अपने घर के दरवाजे के सामने कुर्सी पर बैठकर अखबार पढ़ रहे था। इस दौरान हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। 

इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सफेद रंग की अल्टो कार में मेवात की तरफ भाग गए। बताया जा रहा है कार में तीन बदमाश सवार थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के लिए शव को गुरूग्राम भेज दिया गया है। 

PunjabKesari, haryana

जानकारी के मुताबिक सोहना की चुंगी नंबर 1 पर मृतक वीरेंद्र का अपना ऑफिस था और वहीं पर उसका निवास स्थान है। जहां पर वह शुक्रवार को करीब 10:15 बजे मकान के गेट के सामने बैठ कर अखबार पढ़ रहा था। इसी दौरान एक सफेद रंग की अल्टो कार आकर सड़क पर खड़ी हुई, उसमें से दो युवक उतरे जिनके हाथ में पिस्टल थी आते ही उन्होंने वीरेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। 

इस फायरिंग में वीरेंद्र को सिर, छाती व पीठ में करीब 7 गोलियां लगी। जिसे घायल अवस्था में सोहना के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए गुरूग्राम के लिए रेफर कर दिया, लेकिन वीरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

PunjabKesari, haryana

इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरूग्राम रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!