Edited By Isha, Updated: 03 Jul, 2019 06:29 PM
आशिकी का इंजाम कभी-कभी बहुत बुरा होता है। ताजा मामला सामने आया है पानीपत से जहां प्रेम प्रसंग के चलते सिरफिरे आशिक ने युवती का गेल रेत उसे घायल कर दिया और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
पानीपत(अनिल कुमार): आशिकी का अंजाम कभी-कभी बहुत बुरा होता है। इसके चक्कर में पड़कर कई लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठते है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है पानीपत से जहां प्रेम प्रसंग के चलते सिरफिरे आशिक ने युवती का गला रेत उसे घायल कर दिया और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
जानकारी केे अनुसार लड़की अपने दोस्त के साथ सेक्टर 11 के पार्क में बैठी थी जहां दोनों में मामूली तकरार हो गई। गुस्से में आकर पहले लड़के ने लड़की पर हमला किया और उसके बाद खुद पर चाकू चला दिया। लड़की को किसी तरह लोगो ने बचा लिया लेकिन लड़के का खून ज्यादा बह जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। लड़के की पहचान राहुल और लड़की पायल जगजीवन निवासी राम कलोनी के रूप में हुई। गंभीर हालत में पायल को पानीपत के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है वहीं राहुल के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है की पहले भी राहुल ने लड़की को परेशान किया था जिसकी शिकायत लड़की ने महिला थाना में की थ जिसका बाद में सामाजिक समझौता हो गया था। लड़की बीए में फेसन डिजायनिंग का कोर्स कर रही हे जबकि लड़का सीए का विधार्थी था ,फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही हे वंही अभी कोई भी परिजन कुछ भी बोलने को नहीं तैयार।