पुलिस पार्टी पर हमला करने के दोनों आरोपी काबू, 2017 से पहले 12 मामलों में चल रहे थे बेल पर

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2022 12:00 PM

both the accused arrested for attacking the police party

बड़ौदा गांव के पास वीरवार रात को पुलिस पार्टी पर हमला करने के दोनों आरोपी पंजाब के बनारसी गांव निवासी सोनू व राकेश पंजाब और हरियाणा में 2017 से पहले 12 मामलों में बेल जंपर हैं। 2017 में दोनों की आपराधि

जींद: बड़ौदा गांव के पास वीरवार रात को पुलिस पार्टी पर हमला करने के दोनों आरोपी पंजाब के बनारसी गांव निवासी सोनू व राकेश पंजाब और हरियाणा में 2017 से पहले 12 मामलों में बेल जंपर हैं। 2017 में दोनों की आपराधिक गतिविधियों से परेशान होकर ग्रामीणों ने गांव से निकाल दिया था। इसके बाद राकेश जींद के अहीरका तो सोनू दिल्ली में रहने लगा। दोबारा दोनों किसी भी मामले में अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने इनको 12 मामलों में बेल जंपर घोषित किया हुआ है। आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के आरोप में राकेश, सोनू, गोहियां निवासी अजय उर्फ कालिया के अलावा अब दनौदा कलां गांव निवासी सोमबीर का नाम भी सामने आया है, जोकि फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

इसके बाद जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र समेत प्रदेश के कई जिलों में इन्होंने लगातार पेट्रोल पंप लूट, डकैती, हत्या का प्रयास करने समेत बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। सोनू व राकेश रात को आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर छिप जाते थे। इसके चलते आसपास के लोगों को भी इनपर शक नहीं हुआ। रोहतक के एएसआई अमित पर गोली चलाने के बाद दोनों ने पालवां गांव के पास ही रात गुजारी। कई दिन तक दोनों यहीं छिपे रहे। पुलिस अब इनके अन्य ठिकानों तथा लूटी गई राशि को बरामद करने के लिए अस्पताल से छुट्टी मिलने का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही इनको अदालत में पेश किया जाएगा।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!