ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, जमीनी विवाद को लेकर की गई हत्या, आरोपी काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Sep, 2020 10:26 AM

blind murder revealed murder over ground dispute

फतेहाबाद के ठेके पर ली जमीन और उसकी फसल के बंटवारे को लेकर ऐसा विवाद हुआ है कि पार्टनर ने ही अपने पार्टनर की हत्या कर दी ...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद के ठेके पर ली जमीन और उसकी फसल के बंटवारे को लेकर ऐसा विवाद हुआ है कि पार्टनर ने ही अपने पार्टनर की हत्या कर दी और शव को खेतों में छोड़ कर फरार हो गया। दरअसर जिला पुलिस ने गांव चंद्रावल में बीते दिनों हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक अजैब सिंह ने बताया कि मृतक बलबीर सिंह और आरोपी ने गांव में कुछ जमीन ठेके पर ले रखी थी। अलग-अलग जमीन के टुकड़ों पर हलकी और अच्छी फसल के बंटवारे को लेकर दोनों में कुछ विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपी प्रमोद ने अपने पार्टनर बलबीर की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!