करनाल में कालीचरण हत्याकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश: आपसी कहासुनी के बाद हत्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 17 Sep, 2026 07:16 PM

kalicharan murder case in karnal solved within 24 hours

हरियाणा के करनाल जिले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले कालीचरण नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। सीआईए-2 शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपसी

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले कालीचरण नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। सीआईए-2 शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपसी कहासुनी के बाद इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने मृतक के शरीर के निचले हिस्से पर तेजधार हथियार से कई वार किए थे, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

क्या था पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश (आगरा) के रहने वाले कालीचरण करनाल के मॉडल टाउन स्थित एक पेठा बनाने की फैक्ट्री में पिछले कई वर्षों से काम कर रहे थे। कुछ दिनों की छुट्टियों के बाद वे ट्रेन से वापस करनाल लौटे थे। इस दौरान एलआईसी ऑफिस के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने तेजधार हथियार से कालीचरण पर ताबड़तोड़ 7 से 8 वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी रविंद्र कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 16 सितंबर को एलआईसी ऑफिस के पास एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। शुरुआत में यह एक 'ब्लाइंड मर्डर' प्रतीत हो रहा था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए-2 को सौंप दी थी।
सीआईए-2 टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तमाम साक्ष्य जुटाते हुए महज 24 घंटे में इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी करनाल के ही रहने वाले हैं।


पुलिस आज तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी की जाएगी और हत्या के पीछे की अन्य वजहों का भी गहराई से पता लगाया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!