'भाजपा हिसार में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दे तो दे दूंगा राजनीति से इस्तीफा' (VIDEO)

Edited By Naveen Dalal, Updated: 05 Aug, 2019 03:26 PM

कांग्रेस पार्टी द्वारा उकलाना में बूथ सम्राट सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता कांग्रेस नेता बलराज...

उकलाना (पासाराम धतरवाल): कांग्रेस पार्टी द्वारा उकलाना में बूथ सम्राट सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता कांग्रेस नेता बलराज सभ्रवाल ने की। अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है और हिसार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की बात करके गुमराह कर रही है। अगर भाजपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बना दे तो राजनीति से इस्तीफा से दूंगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौकरियों में जमकर धांधली की है और एम्स के नाम पर जनता के साथ धोखा किया है। वहीं कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री के पांव धोकर पीने की बात कही है। इसके लिेए उन्हें कहना चाहते हैं कि उसमें बहुत गंदगी होगी क्योंकि सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। साथ ही अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी कमर कस ली है और जल्द ही प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। वहीं चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है और इसके लिए बूथ सम्राट सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ताओं को अहम टिप्स दिए जाएंगे। भाजपा की विकल्प कांग्रेस पार्टी है और कांग्रेस पार्टी इस बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। जो लोग अब भाजपा में जा रहे हैं वह चुनावों में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे और कांग्रेस में आने का बड़ा दौर शुरू होगा। देश की जनता मजबूत विपक्ष चाहती है और इसकी शुरूआत हरियाणा से होगी।

उन्होंने हुड्डा की रैली में पहुंचने के निमंत्रण पर कहा कि निमंत्रण क्या मिलना है जो है सबको पता है। अगर कोई रैली कर रहा है तो इससे कांग्रेस पार्टी तो मजबूत हो ही रही है। टिकट वितरण पर कहा कि विधानसभा चुनावों में दावेदारों की परफोरमैंस देखकर ही टिकट दी जाएंगी। जो लंबे समय से कार्य कर रहे हैं और पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के बीच हैं तो उन्हें अहमियत दी जाएगी। सम्मेलन के संयोजक बलराज सभ्रवाल ने कहा कि उकलाना हलके में कांग्रेस के पक्ष में लहर है और विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पर विश्वास जताएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!