भाजपा संगठनात्मक चुनाव: जिलाध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

Edited By Shivam, Updated: 22 Feb, 2020 05:38 PM

bjp organizational election appointment of supervisors

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने संगठनात्मक चुनाव के तहत जिला अध्यक्षों की चयन की प्रक्रिया में रायशुमारी बनाने के लिए 22 जिलों के लिए अलग-अलग 22 जिलों के पर्यवेक्षकों नियुक्ति की है।

चंडीगढ़(धरणी): भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने संगठनात्मक चुनाव के तहत जिला अध्यक्षों की चयन की प्रक्रिया में रायशुमारी बनाने के लिए 22 जिलों के लिए अलग-अलग 22 जिलों के पर्यवेक्षकों नियुक्ति की है। सभी पर्यवेक्षक अगले एक सप्ताह में जिलों में बैठकें कर रायशुमारी की अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में देंगे। पर्यवेक्षकों की लिस्ट यहां देखें-

PunjabKesari, HARYANA

बता दें कि जिला अध्यक्षों के चुनाव को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, सांसद एवं प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी और प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा करने के लिए सभी 22 जिलों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा नियुक्त पर्यवेक्षक सभी 22 जिलों में रायशुमारी कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौपेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!