ओपी चौटाला पर बीजेपी विधायक का तंज, बोले गटके खाए हैं, तो झटके भी खाने पड़ेंगे

Edited By Vivek Rai, Updated: 21 May, 2022 11:05 PM

bjp mla s taunt on op chautala being convicted by court

आय से ज्यादा संपत्ति मामले में पूर्व सीएम एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने पर कोसली से भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जब गटके खाए हैं, तो झटके भी खाने ही पड़ेंगे।

रेवाड़ी(महेंद्र): आय से ज्यादा संपत्ति मामले में पूर्व सीएम एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने पर कोसली से भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जब गटके खाए हैं, तो झटके भी खाने ही पड़ेंगे। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वे इस विषय पर ज्यादा नहीं बोलना चाहते। सबूतों के आधार पर कोर्ट ने अपना काम करते हुए चौटाला को दोषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि करा हुआ तो आगे आता ही है। दुनिया का दस्तूर है कि गटके खाए हैं तो झटके भी खाने ही पडेंगे।  

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार दिया था। कोर्ट में चौटाला पर की सजा पर 26 मई यानी गुरुवार को बहस होगी।

इस मामले में दोषी ठहराए गए ओपी चौटाला

गौरतलब है कि सीबीआई ने 26 मार्च, 2010 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें बताया गया था कि चौटाला ने 1993 से 2006 के बीच कथित रूप से उनकी वैध आय से काफी अधिक 6.09 करोड़ रुपए की संपत्ति जुटाई है। यह उनकी आय से कहीं ज्यादा है। साल 2019 में प्रवर्तन निदेशालय ने ओपी चौटाला की 3 करोड़ 68 लाख की संपत्तियों को जब्त कर लिया था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!