कुमारी शैलजा के बयान पर भाजपा विधायक का तंज, कह दी ये बात

Edited By Deepak Kumar, Updated: 24 Jan, 2025 04:37 PM

bjp mla devendra atri hits back at kumari selja statement

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा की ओर से भाजपा सरकार को पेपर लीक सरकार बताने वाले बयान पर भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने तंज कसा है। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि भर्ती रोको गैंग ये बातें अब करता है।

उचाना/जींद (अमनदीप पिलानिया) : कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा की ओर से भाजपा सरकार को पेपर लीक सरकार बताने वाले बयान पर भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने तंज कसा है। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि भर्ती रोको गैंग ये बातें अब करता है। तीसरी बार आज भाजपा सरकार में उसका सबसे बड़ा कारण हमारी सरकार द्वारा दी गई बिना पर्ची-बिना खर्ची पर दिया गया रोजगार है। प्रदेश का युवा जानता है कि किस सरकार में युवाओं के साथ ठगी हुई थी। निरंतर युवाओं को रोजगार मिल रहा है। युवा वर्ग सरकार के साथ है। 

अंतिम पक्ति में खड़े होने वाले को लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकताः देवेंद्र अत्री

देवेंद्र अत्री ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम पक्ति में खड़े होने वाले को लाभ मिले। सप्ताह में 5 दिन वो लोगों के बीच रहते है। लोगों की जन समस्याओं को सुन कोशिश रहती है कि उनका समाधान साथ-साथ में हो। चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे उन वायदे को हम पूरा करने में लगे हुए है। पीने के पानी को लेकर काम चल रहा है। महाग्राम छात्तर को शहर बनाने की तर्ज पर काम चल रहा है। ग्रामीण आवास योजना के तहत 100-100 गज के प्लॉटों केा आबंटन किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा ये प्लॉट आबंटन किया गया।

कांग्रेस आज हासिए पर हैः विधायक
 
भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस आज हासिए पर है। आज प्रदेश में कांग्रेस विपक्ष का नेता आज तक नहीं चुन पाई है। दिल्ली में शत-प्रतिशत भाजपा सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली के मतदाता किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। दिल्ली का मतदाता भाजपा के साथ है। सभी को साथ लेकर चलेंगे। विकसित उचाना की सोच के तहत आगे बढ़ रहे है, जो वायदे चुनाव में हमारी सरकार ने किए थे उन वायदों को पूरा करने में सीएम नायब सिंह सैनी लगे हुए है। जो वायदे चुनाव में उचाना हलके के लोगों से किए थे उन वायदों को पूरा करने में वो लगे है। नहरी पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न वर्षों पुरानी मांगों पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है।

प्रदेश का किसान भाजपा के साथः भाजपा विधायक

पत्रकार वार्ता में मांगों को लेकर धरने दे रहे किसानों पर भाजपा विधायक ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा ऐसा राज्य है जहां पर 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। प्रदेश का किसान भाजपा के साथ है। किसानों हमारी धरोहर है हम किसानों के साथ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!