भाजपा सरकार अंग्रेजी हुकूमत जैसी, इन्हें सिर्फ कुर्सी का लालचः हुड्डा

Edited By Isha, Updated: 11 Jun, 2019 06:09 PM

bjp government like the british rule they only looted the chair hooda

सोनीपत के दतौली गांव में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने की पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बीजेपी सरकार की तुलना अंग्रेजो

सोनीपत (पवन राठी)- सोनीपत के दतौली गांव में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने की पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बीजेपी सरकार की तुलना अंग्रेजो से की और कहा कि बीजेपी को सिर्फ कुर्सी का लालच।

हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता बहुत मजबूत है आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी और कार्यकर्ता ही हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा सरकार रही। अब इस मौजूदा  सरकार में कहीं भी कामयाबी नजर नहीं आ रही है। बेरोजगार लोग दर -दर की ठोकर खा रहे हैं। कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है । इसके अतिरिक्त उन्होंने लापता हुए विमान के मामले को लेकर भी हुड्डा ने कहा कि 13 लोग विमान सहित लापता हैं लेकिन उसके विषय को लेकर सरकार कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है ना कोई जवाब दे रही है और इस लापता विमान में हरियाणा के भी कई जवान है और अब तक उनके परिवार से सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने संपर्क नहीं किया है।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता बहुत मजबूत है लेकिन हरियाणा में संगठन नहीं है और अब हरियाणा में आने वाले विधानसभाओं में कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे और अब की बार उनकी सरकार कांग्रेस की सरकार हरियाणा में बनेगी।  हरियाणा में हुए 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाई स्वयं बाप बेटा दोनों हार गए इसके बावजूद भी कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगता है कि वह हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनाने में कामयाब रहेंगे यह तो भविष्य ही बताएगा कि हरियाणा की जनता किन के साथ है । 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!