BJP किसान-मजदूर विरोधी सरकार, हम लोगों के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरेंगे: दीपेंद्र हुड्डा

Edited By Manisha, Updated: 20 Nov, 2025 12:15 PM

bjp government is anti farmer and anti labor deepender hooda

सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज नारनौंद में रणदीप लोहान की माता और चाचा के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मजदूर विरोधी पार्टी है। हम लोगों के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर...

नारनौंद (हरकेश जांगड़ा) : सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज नारनौंद में रणदीप लोहान की माता और चाचा के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मजदूर विरोधी पार्टी है। हम लोगों के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरकर उनको न्याय दिलाने का काम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल हो चुकी है। हर वर्ग भाजपा से तंग आ चुका है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। जिनका आज तक भी मुआवजा नहीं दिया गया है। वहीं गरीब लोगों को किसी भी योजना का आर्थिक लाभ नहीं दिया जा रहा। 

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के 15 लाख गरीब लोगों के पीले राशन कार्ड काट दिए गए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। आए दिन लोगों को फिरौती मांगने की सरेआम धमकियां मिल रही हैं। भाजपा ने लोगों को झूठे सपने दिखाकर अपने जंजाल में फंसा कर वोट लूटने का काम किया है। अब प्रदेश की जनता के सामने सारी पिक्चर आ चुकी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार वोट की नहीं चोरी की सरकार है। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर लोगों के हकों की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!