बीजेपी महामंत्री और सचिव ने हरियाणा सांसदों के साथ की बैठक, संगठन के विषयों पर की चर्चा

Edited By vinod kumar, Updated: 20 Feb, 2020 05:55 PM

bjp general secretary and secretary held a meeting with haryana mps

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों को लेकर सुगबुआहट तेज हो गई है। इसको लेकर लगातार भाजपा में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव और राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने नई दिल्ली...

दिल्ली:  हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों को लेकर सुगबुआहट तेज हो गई है। इसको लेकर लगातार भाजपा में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव और राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के सभी सांसदों के साथ एक बैठक की।

PunjabKesari, haryana

बैठक में संगठन के विषयों पर चर्चा के साथ संगठनात्मक चुनावों को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि संगठन चुनाव काे लेकर कुछ दिन पहले प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों की रोहतक प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक हुई थी। इसमें प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा था कि बैठक में भाजपा के 300 मंडल अध्यक्षों के नामों पर फैसला होगा।

इसको लेकर कुछ भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर मंडल अध्यक्षों के नामों पर रायशुमारी की, इसके बाद वे नाम तय करेंगे। इसके बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!