Monsoon Rain: हरियाणा के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख से शुरू होगी मानसूनी बारिश, जानिए कल कैसा रहेगा Weather

Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Jun, 2025 08:09 PM

big regarding weather of haryana monsoon rain update

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ था, लेकिन हाल ही में आई आंधी और छिटपुट बारिश ने मौसम में बदलाव लाते हुए तापमान को घटाकर 40 डिग्री तक ला दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम इसी...

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ था, लेकिन हाल ही में आई आंधी और छिटपुट बारिश ने मौसम में बदलाव लाते हुए तापमान को घटाकर 40 डिग्री तक ला दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह परिवर्तनशील बना रहेगा और 19 जून के बाद मानसून की बारिश होने की संभावना है। इस बार मानसून एक सप्ताह पहले आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे अच्छी बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।

PunjabKesari

भिवानी के कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवीलाल ने बताया कि अगले तीन से चार दिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कहीं तेज धूप होगी, तो कहीं बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ प्री-मानसून बारिश हो सकती है। इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आने की भी संभावना है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि इस परिवर्तनशील मौसम ने तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट ला दी है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। डॉ. देवीलाल ने किसानों को सलाह दी कि बागवानी व नर्सरी के पौधों की सिंचाई शाम के समय करें। भिवानी की रेतीली भूमि में पहले जो नमी की कमी थी, वह अब काफी हद तक पूरी हो चुकी है। किसान अब कपास की निराई व गुड़ाई का कार्य शुरू कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 19-20 जून के बाद क्षेत्र में मानसून की बारिश होने की पूरी संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!