सड़क पर बिना काम घूम रहे लोगों को 8 साल के बच्चे का बड़ा संदेश

Edited By vinod kumar, Updated: 30 Mar, 2020 08:01 PM

big message of 8 year old child to people on the road without work

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा लागू लाॅकडाऊन को तोड़कर बिना काम सड़कों पर घूमने वाले लाेगाें काे जींद की पुलिस काॅलोनी में रह रहे 8 साल के बच्चे ने बड़ा संदेश दिया।

जींद(जसमेर मलिक): कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा लागू लाॅकडाऊन को तोड़कर बिना काम सड़कों पर घूमने वाले लाेगाें काे जींद की पुलिस काॅलोनी में रह रहे 8 साल के बच्चे ने बड़ा संदेश दिया।

जय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है। उसके पिता पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे हैं। इन दिनों निर्माण कार्य बंद है और लाॅकडाऊन लागू है। लाॅकडाऊन के दौरान 8 साल का जय प्रथम तल पर बने घर में रह रहा है। सोमवार को महिला एएसआई मोनिका ने जय को नीचे आकर मास्क लेने के लिए कहा तो जय ने जवाब दिया कि नीचे बीमारी है। वह नीचे नहीं आएगा।

8 साल के जय को जब यह समझ है कि घर से बाहर निकलना इतना खतरनाक है तो यह बात उन लोगों को क्यों समझ नहीं आ रही, जो जय से उम्र में बड़े और ज्यादा पढ़े-लिखे हैं तथा लाकडाऊन के बावजूद बिना वजह शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!