हुड्डा का खट्टर सरकार पर बड़ा हमला- बोले- मन में टीस है तो छोड़ दो गठबंधन, क्यों लोगों को मूर्ख बना रहे हो

Edited By Isha, Updated: 11 Jun, 2023 02:40 PM

bhupinder hooda big attack on khattar government

पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम के साथ कांग्रेस लगातार लोगों के बीच जा रही है। हाल ही में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनावों में और इससे पहले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस खासी उत्साहित नजर आ रही...

डेस्क:  पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम के साथ कांग्रेस लगातार लोगों के बीच जा रही है। हाल ही में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनावों में और इससे पहले हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस खासी उत्साहित नजर आ रही है। अब हरियाणा कांग्रेस के नेता भी कह रहे हैं कि साल 2024 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में भी कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। प्रदेश में गठबंधन सरकार को लेकर भी लगातार बयानबाजी सामने आ रही है। प्रदेश पर बढ़ते कर्ज, किसानों की समस्याएं और जनता के सामने आ रही दिक्कतों को लेकर सरकार पर हमलावर रहने वाले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब केसरी के दीपक बंसल से बातचीत की। पेश हैं बातचीत के अंश:
 
प्रशन: भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार हरियाणा में चल रही है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि यह सरकार भाजपा की है, जजपा सहयोग कर रही है। आपको क्या लगता है क्या गठबंधन में कुछ ठीक नहीं चल रहा?
उत्तर:
 हरियाणा में सरकार है लेकिन चल कहां रही है, जब  सरकार कोई काम ही नहीं कर रही व लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं तो कैसी गठबंधन की सरकार। स्वार्थ का गठबंधन है, नीतियों का नहीं, दोनों दल अपना-अपना स्वार्थ साधने में लगे हैं। चुनाव से पहले एक कह रहा था 75 पार, दूसरा कह रहा था यमुना पार व बाद में स्वार्थ को देखते हुए साथ हो गए, जिसका खमियाजा लोग भुगत रहे हैं।  उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 5100 रुपए पैंशन देने का वादा लगातार कर रहे हैं, कहते हैं कि उनके मन मे टीस है, अगर 50 विधायक होते तो पूरी करते। आप इसे कैसे देखते हैं? मन में टीस है तो छोड़ दो गठबंधन।


प्रशन: आप लगातार कहते हैं कि संगठन जल्दी बनेगा, कई प्रदेशाध्यक्ष बदले गए लेकिन 2014 से संगठन नहीं बना?
उत्तर:
  गठन बनाना प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी है। मेरी उनसे बात हुई है व अब जल्द ही संगठन बन जाएगा। 

प्रशन: दूसरे दलों के नेता आरोप लगाते हैं कि अपने चहेतों को लाभ देने के लिए और पार्टी में खुद का कपीटिशन खत्म करने के लिए कांग्रेस के नेताओं को पार्टी छोडऩे पर मजबूर कर दिया, क्या कहेंगे? 
उत्तर:
  यह बिल्कुल गलत आरोप है, जिन भी नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी, अपने स्वार्थ के चलते छोड़ी। बीरेंद्र सिंह मंत्री बनने के लिए कांग्रेस को छोड़ गए, जबकि कांग्रेस ने तो चुनाव में हार जाने के बाद भी राज्यसभा सदस्य बना दिया था। ऐसे ही कुछ स्वार्थ कांग्रेस छोडऩे वाले अन्य नेताओं के भी रहे हैं।
 जब कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की तो विपक्षी पार्टियों ने कहा कि पज्

प्रशन: अंबाला लोकसभा का उपचुनाव होना है, कांग्रेस का प्रत्याशी कौन रहेगा?
उत्तर:
 कांग्रेस अंबाला लोकसभा उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जो भी कांग्रेस प्रत्याशी होगा, वह भारी मतों से जीत हासिल करेगा।
 

प्रशन: साल 2024 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस का क्या प्रदर्शन देखते हैं, कितनी सीटें। कांग्रेस की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा?
उत्तर:
मैं दावे से कह सकता हूं कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री का फैसला विधायक और पार्टी हाईकमान करेगा।  


प्रशन:  साढे 9 साल आप मुख्यमंत्री रहे हैं 9 साल इस सरकार को भी होने वाले हैं। क्या फर्क देखते हैं?
उत्तर:
हमारे समय में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश और अन्य क्षेत्रों में नंबर वन था और इस सरकार में अपराध, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर लाठीचार्ज, कर्जें के मामले में नंबर वन है। हरियाणा को  कांग्रेस को सहारे की जरूरत नहीं इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि हमारा राजनीतिक द्वेष किसी से नहीं है व इस सत्ता को बदलने के लिए हम किसी के 

प्रशन: क्या कांग्रेस अकेले ही काफी है?
उत्तर:
कांग्रेस अपने दम पर चुनाव जीतने में सक्षम है। कांग्रेस को सहारे की जरूरत नहीं है। 
 

प्रशन:  इनैलो परिवर्तन पदयात्रा कर रही है आप उसका कोई फायदा देखते हैं?
उत्तर:
अच्छी बात है कोई पदयात्रा कर रहा है तो कोई कार यात्रा, लोगों के बीच जाना अच्छी बात है। 

प्रशन: मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम में कई जगह नाराजगी देखने को मिली, जबकि भाजपा और सी.एम. इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं कि सफल कार्यक्रम है, क्या कहेंगे?
उत्तर:
अब जाकर लोगों की याद आई। अब तो सारा खेल खत्म हो चुका है जो मर्जी कर लें, लोगों को सारी असलियत पता चल चुकी है।

प्रशन: परिवार पहचान पत्र को आप परेशान पत्र कहते हैं, ऐसा क्यों?
उत्तर:
 लोगों की परेशानी को देखते हुए परेशान पत्र कहता हूं। किसी की पैंशन कट गई तो किसी का राशन कार्ड। जब लोग परेशान हैं तो उस सिस्टम को बंद कर देना चाहिए। 
 

प्रशन: आप पोर्टल का भी बड़ा विरोध कर रहे हैं, क्या वजह है? 
उत्तर:
  जो पोर्टल समस्या का कारण बन जाए तो उसका विरोध न करें तो क्या करें। मेरी फसल, मेरा पोर्टल की क्या जरूरत है, क्या पहले फसल नहीं बिकती थी, किसानों को फसलों की पेमैंट नहीं मिलती थी, जब पहले मिल रही थी और पोर्टल की बजाय व्यवस्था को रफ्तार देने का प्रयास करते। आधे समय पोर्टल चलते नहीं, लोग मंडियों में इंतजार करते रह जाते हैं। प्रापर्टी आई.डी. की गलतियां ठीक करवाने को लोग कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, कोई सुनने वाला नहीं।
  
प्रशन: किसान सूरजमुखी की फसल पर एम.एस.पी. की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, क्या कहेंगे?
उत्तर:
 कांग्रेस किसानों की मांग का समर्थन करती है और कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। आंदोलनरत किसानों पर लाठीचार्ज करवाना कहां तक उचित है। सरकार को सूरजमुखी की खरीद एम.एस.पी. पर करनी चाहिए व किसानों को तुरंत रिहा करना चाहिए। 

प्रशन: पहलवानों का आंदोलन जारी है, हालांकि उन्हें बातचीत के लिए बुलाया व अब कुछ वक्त के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया गया है, क्या आप मानते हैं कि अब खिलाडिय़ों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा व बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी होगी?
उत्तर:
 मेरा तो यही कहना है कि खिलाडिय़ों को न्याय मिलना चाहिए। बड़े दुख की बात की मैडल लाने वाली बेटियों को आंदोलन करना पड़ा, मैडल गंगा में बहाने का प्रयास तक करना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!