पहलगाम आतंकी हमले पर नफरत फैलाने वालों पर होगा एक्शन, कृष्ण बेदी बोले- सरकार रख रही नजर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Apr, 2025 02:59 PM

action will be taken against who spread hatred onterrorist attack

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने आज कृष्ण बेदी ने शुक्रवार को यमुनागर में कष्ट निवारण समिति की बैठक ली। उन्होंने 16 में से 12 समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया। कृष्ण बेदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी प्रतिक्रिया जाहिर की

यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने आज कृष्ण बेदी ने शुक्रवार को यमुनागर में कष्ट निवारण समिति की बैठक ली। उन्होंने 16 में से 12 समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया। कृष्ण बेदी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भी प्रतिक्रिया जाहिर की और कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं उन पर सरकार की नजर है।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। अफवाहों पर बात करते हुए बेदी ने कहा कि ऐसे लोग जोड़ने का काम नहीं बल्कि तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा की जो लोग सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, उन पर सरकार की नजर है। बेदी ने कहा की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अपने कार्यक्रम स्थगितकर घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों के परिवार से भी मिलें। आतंकवादियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!