सरकार का अल्टीमेटम आज शाम 6 बजे तक इन लोगों को छोड़ना होगा हरियाणा, जानिए वजह

Edited By Isha, Updated: 27 Apr, 2025 01:31 PM

these people will have to leave haryana by 6 pm today

हरियाणा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के पास अपने देश वापस जाने के लिए केवल आज का समय है। दरअसल, सैनी सरकार ने 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। दिया गया समय आज 6 बजे खत्म हो जाएगा

हरियाणा डेस्क:  हरियाणा में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के पास अपने देश वापस जाने के लिए केवल आज का समय है। दरअसल, सैनी सरकार ने 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। दिया गया समय आज 6 बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद राज्य की पुलिस जो पाकिस्तानी नहीं गए हैं, उनको पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर देगी। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार के पास 460 पाकिस्तानी लोगों की लिस्ट है, जिन पर इंटेलिजेंस एजेंसियों ने नजर बनाई हुई है। इनमें से बहुत से नागरिक कई सालों से हरियाणा में रह रहे हैं। इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात भी की थी।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने लिखा कि ‘पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक हरियाणा छोड़ना होगा, चिकित्सा वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘लंबी अवधि के वीजा, राजनयिक वीजा और आधिकारिक वीजा रखने वालों पर निर्देश लागू नहीं होंगे।’ इसके साथ ही राज्य भर के कॉलेजों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा पर भी चर्चा की गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!