Bhiwani : नीदरलैंड की धरती पर दम दिखांएगी हरियाण की बेटी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली पहली खिलाड़ी

Edited By Isha, Updated: 15 Nov, 2024 03:39 PM

bhiwani daughter ishika will show her strength on netherlands soil

हॉकी जूनियर महिला एशिया कप व जूनियर महिला विश्व कप नजदीक है। इसी की तैयारियों के लिए नीदरलैंड व बेल्जियम में 12 से 21 नवंबर तक अभ्यास मैचों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 10 नवंबर को टीम रवाना हो चुकी है।

भिवानी: हॉकी जूनियर महिला एशिया कप व जूनियर महिला विश्व कप नजदीक है। इसी की तैयारियों के लिए नीदरलैंड व बेल्जियम में 12 से 21 नवंबर तक अभ्यास मैचों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 10 नवंबर को टीम रवाना हो चुकी है। नीदरलैंड की धरती पर भिवानी की बेटी इशिका दम दिखाएंगी।

वह नीदरलैंड में होने वाली हॉकी स्पर्धा में भाग लेगी। भीम स्टेडियम से निकल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाली इशिका पहली महिला हॉकी खिलाड़ी है। इशिका मूल रूप से जिले के गांव बापोड़ा की रहने वाली है।

इशिका ने कक्षा छठी से हॉकी खेलना शुरू किया था। इसके बाद इशिका ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर निरंतर अपने खेल में आगे बढ़ती रही। इसने अपने खेल के गुर अपने पिता जिला खेल अधिकारी एवं हॉकी कोच विरेंद्र सिंह से सीखे। इशिका फाॅरवर्ड खेलने के साथ मिड फील्ड में भी अच्छा प्रदर्शन करती है। वर्तमान में वह महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक में बीएससी स्पोट्र्स की छात्र है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!