पंचकूला अस्पताल में बंडारू दत्तात्रेय ने लिया सुविधाओं का जायजा...खुद करवाई MRI जांच

Edited By Isha, Updated: 30 Jan, 2025 01:03 PM

bandaru dattatreya reviewed the facilities at panchkula hospital

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल का दौरा किया।

पंचकूला(उमंग): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल का दौरा किया। राज्यपाल यहां MRI जांच के लिए पहुंचे थे। उनकी जांच के दौरान अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मुक्ता कुमार और पंचकूला की डीसी मोनिका उनकी साथ रहीं। 
 
राज्यपाल के आगमन को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां कर रखी थीं। उनकी सुविधा के लिए विशेष चिकित्सा व्यवस्था की गई थी। MRI जांच संपन्न होने के बाद राज्यपाल तुरंत अस्पताल से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया या अन्य लोगों से कोई बातचीत नहीं की।
 
पंचकूला का सिविल अस्पताल मॉडर्न चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। यहां MRI के अलावा भी कई प्रकार की आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सहायक हैं। राज्यपाल द्वारा सरकारी अस्पताल में जांच कराने से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर जनता का विश्वास भी बढ़ेगा।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!