Haryana: बेटी पैदा हुई परिवार ने इस तरह से मनाई खुशियां, हर तरफ हो रही चर्चा

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Dec, 2025 08:48 AM

baby girl was born and the family celebrated the occasion in this way

रूढ़िवादी मानसिकता से उबरते समाज की एक प्रेरणादायक तस्वीर चीका में देखने को मिली, जहां एक परिवार ने बेटी के जन्म पर पूरे उत्साह और धूमधाम से खुशियां मनाईं।

गुहला-चीका (कपिल) : रूढ़िवादी मानसिकता से उबरते समाज की एक प्रेरणादायक तस्वीर चीका में देखने को मिली, जहां एक परिवार ने बेटी के जन्म पर पूरे उत्साह और धूमधाम से खुशियां मनाईं। वर्षों से समाज में बेटियों को लेकर चली आ रही संकीर्ण सोच को तोड़ते हुए इस परिवार ने बेटी के आगमन को उत्सव का रूप दिया।

PunjabKesari

अस्पताल से घर तक नन्हीं परी के स्वागत में ढोल-नगाड़े बजे, घर-आंगन को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया और मिठाइयां बांटी गईं। परिवारजनों ने न केवल खुशी जताई बल्कि आसपास के लोगों को भी इस खुशी में शामिल किया। बेटी की दादी ने कहा कि बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं, दोनों समान रूप से परिवार और समाज का गौरव हैं।

इस मौके पर मोहल्लेवासियों ने भी परिवार की सोच की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का उदाहरण बताया। चीका में मनाया गया यह उत्सव साफ संदेश देता है कि अब समाज धीरे-धीरे रूढ़िवादी मानसिकता से बाहर निकलकर बेटियों को समान अधिकार और सम्मान देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!