हरियाणा कांग्रेस संगठन का जल्द हो सकता है ऐलान, केसी वेणुगोपाल से बाबरिया ने की मुलाकात

Edited By Saurabh Pal, Updated: 20 Nov, 2023 06:31 PM

babariya met kc venugopal in delhi

राजधानी दिल्ली से हरियाणा कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने मुलकात की है।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से हरियाणा कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने मुलकात की है। गौरतलब है कि पिछले 9 सालों गुटबाजी के चलते हरियाणा में कांग्रेस का संगठन नहीं बन पाया है। 

इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही हरियाणा कांग्रेस संगठन की सूची जारी हो सकती है। गौरतलब है कि पिछले दिनों हरियाणा के सभी जिलों में सर्वे के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा पर्यवेक्षक भेजे गए थे। इस दौरान कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई थी। वहीं बता दें कि पिछले माह ही जिलाध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी होने वाली थी, लेकिन 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में आलाकमान की व्यस्तता के कारण सूची जारी नहीं हो पाई थी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

India

201/4

41.2

Australia

199/10

49.3

India win by 6 wickets

RR 4.88
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!