गोहाना में सरपंच प्रतिनिधि पर जान लेवा हमला, रास्ते में घेरकर दी धमकी, फिर घर मे घुसकर ...

Edited By Harman, Updated: 06 May, 2026 04:39 PM

attempted murder of sarpanch representative in gohana

गोहाना के गांव भंडेरी की महिला सरपंच के प्रतिनिधि यानी उनके पति पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। हमलावरों ने न सिर्फ रास्ते में गाड़ी को घेरकर रोकने की कोशिश की, बल्कि पीछा करते हुए घर तक पहुंचकर तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश भी की। घटना...

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के गांव भंडेरी की महिला सरपंच के प्रतिनिधि यानी उनके पति पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। हमलावरों ने न सिर्फ रास्ते में गाड़ी को घेरकर रोकने की कोशिश की, बल्कि पीछा करते हुए घर तक पहुंचकर तोड़फोड़ और आगजनी की कोशिश भी की। घटना के पीछे पंचायती जमीन का विवाद बताया जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। 

स्कॉर्पियो में आए हमलावर, रास्ते में रोका

महिला सरपंच के प्रतिनिधि यानी उनके पति प्रदीन ने बताया कि गोहाना जाते समय रास्ते मे आहूलाना गांव के बाद जम्मू कटड़ा हाइवे पुल के निचे उनकी गाड़ी कर सामने एक काले रंग की  स्कार्पियो ने उसकी गाड़ी के सामने  गाड़ी, अड़ा कर पिस्टल दिखाकर दी धमकी। वो तुरंत अपनी गाड़ी को वापस घूमाकर अपने गांव मे घर पर पहुंचा, जहां हमलावारों ने उसका पीछा करते हुए उसके घर पर आकर उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया और डराने-धमकाने की कोशिश जारी रखी।

PunjabKesari

घर में घुसकर तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश 

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने घर के दरवाजे तोड़ दिए और अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया। घर में रखा तेल का ड्रम भी गिरा दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने आग लगाने की भी कोशिश की, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। पीड़ित के मामा कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव में पंचायती जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 30 अप्रैल को इस जमीन की बोली रद्द हो गई थी, जिसके बाद से तनाव बना हुआ था। इसी विवाद के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया होने की आशंका जताई जा रही है। महिला सरपंच सर्वसम्मति से चुनी गई। बताया गया कि पीड़ित प्रदीप की पत्नी गांव की सरपंच है, जिसे सर्वसम्मति से चुना गया था। इसके बाद से ही पंचायत से जुड़े मामलों में परिवार पर दबाव बनाया जा रहा था।

PunjabKesari

यह पूरी घटना दिन के करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि हमलावर गांव भंडेरी के साथ-साथ आसपास के गांवों के भी रहने वाले हैं, जो स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए थे। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!