Yamunanagar: सढ़ौरा में 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, हिरासत में आरोपी

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Aug, 2024 10:53 AM

attempt to crime a 10 year old innocent in sadhaura accused in custody

हरियाणा के यमुनानगर के सढ़ौरा में 10 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया हैं। लोगों ने इसको लेकर जाम लगा दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर के सढ़ौरा में 10 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया हैं। लोगों ने इसको लेकर जाम लगा दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लोगों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर डीएसपी रमेश गुलिया पहुंचे। उन्होंने लोगों को पर्याप्त कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने जाम खोला। 

जानकारी के मुताबिक यह घटना मोहल्ला रामदासिया की बताई जा रही है। यहां पड़ोस में रहने वाले लगभग 60 साल के चांदी राम पर आरोप लगा है कि वह लड़की को बहला-फुसला कर पशुओं के बाड़े में ले गया था। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। लड़की के परिजनों ने साढ़ौरा थाना चौंक पर जाम लगाया। पुलिस मौके पर लड़की को लेकर जांच में जुट गई। डीएसपी रमेश गुलिया मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने का प्रयास किया और बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, इसके बाद लोग शांत हुए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!