ASI Sandeep Suicide Case: SIT ने देखा क्राइम सीन, दो घंटे की छानबीन...लाढ़ौत गांव तक के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले

Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2025 10:11 AM

asi sandeep suicide case sit visits crime scene

एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के मामले में गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को टीम लादौत स्थित राखेत के कोठड़े पर मौके का मुआयना करने पहुंची। क्राइम सीन रीक्रिएट करने

रोहतक:  एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के मामले में गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को टीम लादौत स्थित राखेत के कोठड़े पर मौके का मुआयना करने पहुंची। क्राइम सीन रीक्रिएट करने के अलावा लादीत गांव तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। पुलिस ने एसआईटी को फेस की फाइले सौंप दी है।

बुधवार को एसआईटी गांव लाड़ीत पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों के साथ टीम ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया। यहां घटना के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए घटना के सबसे पहले गवाह रहे जिलेदार सिंह के बयान दर्ज किए। गवाह ने टीम को पूरी घटना से अवगत कराया।

इसके अलावा एएसआई संदीप लाठर के आने, उसकी किसी तरह की अन्य गतिविधि, किसी के मिलने या अन्य जरूरी तब्य जुटाने के लिए बारीकी से अध्ययन किया जाएगा। एसआईटी ने यहां करीब दो घंटे तक छानबीन की। इसके बावजूद अब तक गोली का खोल नहीं मिला है।

पुलिस की साइबर टीम संदीप के मोबाइल फोन का डाटा खंगालने में जुटी है। इसमें किन लोगों से आखिरी बार बात हुई व अन्य जरूरी सवालों के जवाब तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। फॉरेंसिक रिपोर्ट को लेकर भी पुलिस के प्रयास जारी हैं। इसके आधार पर ही मामले की जांच आसान हो सकती है इसलिए पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!