चौटाला परिवार पर मनोहर लाल के दिए बयान पर अर्जुन चौटाला का पलटवार, कही ये बड़ी बात

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Apr, 2025 09:20 AM

arjun chautala retort on manohar lal s statement

सिरसा में बुधवार को इनेलो की जिला स्तरीय मीटिंग हुई। मीटिंग में विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य चौटाला शामिल हुए।

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिरसा में बुधवार को इनेलो की जिला स्तरीय मीटिंग हुई। मीटिंग में विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य चौटाला शामिल हुए। बैठक के बाद अर्जुन चौटाला मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अर्जुन चौटालाने प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया। वहीं अर्जुन चौटाला ने पूर्व सीएम मनोहर लाल पर भी पलटवार किया। 

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल अपनी चिंता करें। देवीलाल परिवार की चिंता न करें। देवीलाल परिवार की चिंता करने के लिए चौटाला परिवार में बहुत से लोग है। अर्जुन चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम हर रोज विकास करने की बजाय अपनी ही पीठ थपथपा रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रदेश में बेरोजगारी को खत्म करने में नाकाम रहे। हरियाणा में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के सवाल पर अर्जुन चौटाला ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए था। प्रदेश में आज 34% युवा बेरोजगार हुआ। हरियाणा में रेल और सड़क की सुविधा नहीं है। वहीं अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। प्रदेश में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष अपनी कमजोरी के कारण नहीं चुन पा रही है। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!