वन रेंजर भर्ती में महिलाओं की नए मापदंड प्रक्रिया के विवाद में AAP की एंट्री, ढांडा ने सरकार को बताया महिला विरोधी

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 08 Jul, 2023 06:19 PM

anurag dhanda told the government to be anti women

हरियाणा सरकार ने वन विभाग में महिलाओं के लिए रेंजर और डिप्टी रेंजर के लिए भर्तियां निकाली है और उसके लिए नए मापदंड तय कर दिए हैं। जिसको लेकर कांग्रेस तो सरकार पर हमलावर होती हुई नजर आ रही है...

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा सरकार ने वन विभाग में महिलाओं के लिए रेंजर और डिप्टी रेंजर के लिए भर्तियां निकाली है और उसके लिए नए मापदंड तय कर दिए हैं। जिसको लेकर कांग्रेस तो सरकार पर हमलावर होती हुई नजर आ रही है तो आप आम आदमी पार्टी ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोनीपत पहुंचे आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता अनुराग ढांडा ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और सरकार को महिला विरोधी बताया। सरकार को चेतावनी दी कि सरकार को इस फैसले को वापस लेना होगा।

हरियाणा में सभी विभागों के क्लर्क सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। जिला मुख्यालय पर सभी विभागों के क्लर्कों का धरना लगातार जारी है। सभी पार्टियों के नेता इन धरनों को लगातार समर्थन दे रहे हैं। आज सोनीपत के लघु सचिवालय के धरना स्थल पर क्लर्कों  के धरने पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता अनुराग ढांडा ने क्लर्कों का समर्थन किया। हरियाणा विभाग में वन विभाग में रेंजर और डिप्टी रेंजर के लिए भर्तियां निकाली है जिसके लिए महिलाओं को अब नए मापदंड से गुजरना होगा। जिसका विरोध सभी राजनीतिक दल कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला विरोधी है। सरकार महिलाओं को तोड़ना चाहती है, ताकि वह घरों से बाहर ना निकलें और इस पुरुष प्रधान समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे ना चल सके। हमारी सरकार को चेतावनी है कि अगर सरकार ने इस फैसले को जल्द से जल्द वापस नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!